HomeMadhya PradeshBarwani News: बड़वानी में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति पर सांसद...

Barwani News: बड़वानी में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति पर सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने जताई चिंता, जर्जर वाहनों को बदलने की मांग

Date:

Related stories

Barwani News: बड़वानी : बड़वानी राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने बड़वानी जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर पुरानी हो चुकी 108 एंबुलेंस की समीक्षा करने और जर्जर वाहनों को नई लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम वाली एंबुलेंस से बदलने की आवश्यकता बताई है।

Barwani News: बड़वानी राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि जिले में 108 सेवा की अनुपलब्धता और समय पर न पहुंचने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि बड़वानी जिला एंबुलेंस की पर्याप्त सेवाओं की कमी से जूझ रहा है और यहां अधिक एंबुलेंस की आवश्यकता है। सांसद के अनुसार, बड़वानी जिले को कुल 38 108 एंबुलेंस वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें से 5 वाहन खराब पड़े हैं। शेष 33 वाहनों में से भी कई खराब और जर्जर स्थिति में हैं। आम जनता से उन्हें बार-बार शिकायतें मिल रही हैं कि 108 वाहन कभी भी खराब हो जाते हैं, जिससे कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Barwani News: डॉ. सोलंकी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन से बात की, जिन्होंने इस स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान का आग्रह किया है। पत्र के माध्यम से, सांसद ने मांग की है कि जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच चुके 108 वाहनों के स्थान पर नए वाहन भेजे जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 38 से बढ़ाकर 50 करने का भी आग्रह किया है।

Barwani News: राज्यसभा सांसद ने बड़वानी जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए खराब और पुरानी एंबुलेंस को यथाशीघ्र हटाकर नई व्यवस्था करने पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन स्थितियों में जीवनरेखा का कार्य करती है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here