M.P News : सिंगरौली में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार फिर जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के चाचर गांव में दो पक्षों के बीच पुराने भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुराने विवाद की फिर भड़की चिंगारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद कोई नया नहीं है। इसी जमीन को लेकर कुछ वर्ष पूर्व पीड़ित पक्ष के पिता की मौत भी हो चुकी थी। इसके बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय की आस में राजस्व और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप

घायल पीड़ितों ने पूरे मामले के लिए पटवारी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि यदि पटवारी ने समय रहते निष्पक्षता से भूमि दस्तावेजों की जांच और सीमांकन किया होता, तो विवाद इतना गंभीर रूप नहीं लेता। गलत रिकॉर्ड और अधूरी कार्रवाई ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को लगातार बढ़ाया।

Read More : M.P News : रीवा में युवक ने मुंह में नाल रखकर खुद को मारी गोली, स्कीम-6 में देर रात सनसनी

घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही शासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों के घायलों को जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories