CG NEWS : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS) में लैब टेक्नीशियन की कथित बदसलूकी से नाराज जूनियर डॉक्टर शनिवार सुबह से काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं।
CG NEWS : मिली जानकारी के अनुसार, रेडियो विभाग में पदस्थ एक जूनियर डॉक्टर के साथ लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी ने मारपीट करते हुए थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद जब जूनियर डॉक्टरों ने इसकी शिकायत की, तो सिम्स प्रबंधन ने संबंधित लैब टेक्नीशियन को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए मामले को हल्का करने की कोशिश की।
CG NEWS : जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रबंधन उन पर काम पर लौटने का दबाव बना रहा है। इसी से नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है। हड़ताल के चलते अस्पताल की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।











