Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Mahadev Betting App Case: दो साल से जेल में बंद असीम दास...

Mahadev Betting App Case: दो साल से जेल में बंद असीम दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

amit das
amit das

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महादेव सट्टा ऐप घोटाले से जुड़े एक अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने इस केस के प्रमुख आरोपियों में शामिल असीम दास को जमानत प्रदान कर दी है। असीम दास पिछले दो साल से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

लंबी हिरासत के बाद मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात को ध्यान में रखा कि आरोपी लंबे समय से जेल में है और मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने यह भी माना कि लगातार हिरासत आरोपी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो सकती है।

Read More : CG Crime News : कलयुगी पिता ने की हैवानित की हदें पार… नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

महादेव सट्टा ऐप मामला
महादेव सट्टा ऐप घोटाला देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में से एक माना जाता है। इस ऐप के जरिए अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित किए जाने का आरोप है, जिसकी जांच कई केंद्रीय एजेंसियां कर चुकी हैं। असीम दास पर इस नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन और संचालन में भूमिका निभाने के आरोप लगे थे।

आगे भी जारी रहेगी कानूनी प्रक्रिया
हालांकि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद असीम दास को जेल से रिहाई मिलेगी, लेकिन उनके खिलाफ मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। अदालत ने साफ किया है कि आरोपी को जांच और ट्रायल में पूरा सहयोग करना होगा और तय शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।इस फैसले को महादेव सट्टा ऐप केस में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here