Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Khargone Police Line TI : पुलिस महकमे में शोक की लहर :...

Khargone Police Line TI : पुलिस महकमे में शोक की लहर : शिवानी होटल के कमरे में मृत मिले थाना प्रभारी, एसपी मयंक अवस्थी पहुंचे मौके पर

Khargone Police Line TI : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ उर्स मेले की ड्यूटी पर आए खरगोन पुलिस लाइन के टीआई (थाना प्रभारी) करण सिंह रावत का शव सोमवार सुबह एक होटल के कमरे में मिला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। टीआई रावत धार के शिवानी होटल में ठहरे हुए थे, जहाँ उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Khargone Police Line TI : प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ करण सिंह रावत को धार में आयोजित उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तब सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर टीआई रावत को मृत पाया गया, जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक अवस्थी स्वयं होटल पहुंचे और मौका मुआयना किया।

Khargone Police Line TI : धार कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टीआई करण सिंह रावत का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है। उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया है, जिसने कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Khargone Police Line TI : अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि टीआई रावत पिछले कुछ समय से किसी बीमारी से ग्रसित थे और उसका उपचार करा रहे थे। हालांकि, पुलिस इसे महज बीमारी से जुड़ी मौत मानकर नहीं चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, कोतवाली पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित हर संभावित एंगल से मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here