Friday, May 15, 2026
30.1 C
Raipur

Cyber Awareness Program : महावीर कॉलेज में ‘साइबर पीस यात्रा’ कार्यक्रम संपन्न, एसपी अंकिता शर्मा ने छात्रों को किया जागरूक

Cyber Awareness Program : राजनांदगांव/हेमंत वर्मा। महावीर कॉलेज ऑफ आर्युवेदिक साइंस, जी.ई.रोड सुन्दरा राजनांदगांव में 12 नवंबर 2025 को बी.ए.एम.एस. फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तहत जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग के द्वारा ‘साइबर पीस यात्रा’ नामक एक महत्वपूर्ण साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ए.एस.पी.) राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक (सी.एस.पी.) श्रीमती वैशाली जैन भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे, जिन्होंने कॉलेज स्टाफ और लगभग 250 छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Cyber Awareness Program :  मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता शर्मा ने महावीर कॉलेज ऑफ आर्युवेदिक साइंस में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बढ़ते हुए साइबर ठगी और उसके विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि अपराधी किस तरह लोगों को भ्रमित कर ठगी करते हैं। एसपी ने फेक कॉल, लिंक भेजकर ठगी, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स, व्हाट्सएप हैकिंग, वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, और डिजिटल अरेस्ट का झांसा जैसे कई प्रकार के साइबर अपराधों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों में जागरूकता होना ही पहला और सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।

Cyber Awareness Program : ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा और सी.एस.पी. श्रीमती वैशाली जैन ने भी साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों और स्टाफ को साइबर ठगी से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने विशेष रूप से ज़ोर दिया कि किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा किए गए साधारण या वीडियो कॉल को रिस्पोंड न करें। साथ ही, यह भी दोहराया गया कि कोई भी बैंक फोन पर निजी जानकारी नहीं मांगता है, इसलिए बैंक संबंधी या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

Cyber Awareness Program : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने के पश्चात तत्काल कार्रवाई करना कितना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पीड़ित घर बैठे 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे ठगी की गई राशि को तुरंत होल्ड करवाया जा सके। इसके अलावा, पीड़ित निकटतम पुलिस थाना या साइबर सेल जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन त्वरित उपायों की जानकारी मिलने से छात्रों को आपात स्थिति में सहायता मिलेगी।

जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग द्वारा आयोजित इस ‘साइबर पीस यात्रा’ कार्यक्रम में महावीर कॉलेज ऑफ आर्युवेदिक साइंस के डीन, शिक्षकगण और कॉलेज स्टाफ सहित लगभग 250 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस जागरूकता सत्र ने छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories