CG NEWS : लोलेसरा में 21 से शुरू होगा संत समागम—कलेक्टर व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, समयपूर्व सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बेमेतरा/ जीतू गुप्ता:जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर लोलेसरा मैदान में कबीरपंथ के वंश गुरु पंथ श्री उग्रनाम साहेब की स्मृति में 21 से 23 जनवरी तक 3 दिवसीय संत समागम मेले का आयोजन किया जाना है। तैयारियों को परखने और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा तथा एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू आज लोलेसरा पहुँचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

 

दोनों अधिकारियों ने मेला स्थल पर चल रही तैयारी की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाओं के उचित एवं समयबद्ध प्रबंध को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों ताकि आयोजन सुरक्षित, सफल और सुगम हो।

CG NEWS : कलेक्टर ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

CG NEWS : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, सफाई व्यवस्था, सड़क समतलीकरण, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएँ, महिला पुलिस की तैनाती
सभी व्यवस्थाएँ निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएँ। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहने और सभी प्रबंधों की नियमित निगरानी करने को कहा।

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की

CG NEWS : एसपी श्री रामकृष्ण साहू ने 3 दिवसीय समागम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती महिला पुलिस की उपस्थिति, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हो।

CG NEWS : मेला समिति और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

CG NEWS : कलेक्टर ने कबीरपंथ के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि 3 दिवसीय मेले में अलग-अलग दिनों पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। मेला समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, जिले के अधिकारी-कर्मचारी, समिति के सदस्य तथा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव उपस्थित रहे। लोलेसरा में आयोजित यह संत समागम न केवल कबीरपंथ की आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि जिले में बड़े सांस्कृतिक आयोजन की उत्कृष्ट तैयारी और प्रशासन की सजगता का भी उदाहरण बनने जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *