Raipur Crime : मोबाइल विवाद में खूनखराबा: कथावाचक भाइयों ने युवक की जान ली, अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा

0
143
CG News
CG News

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इसी मामले में अदालत ने दो भाइयों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। घटना 6 मई 2021 की है। दोनों आरोपी भाई कथावाचक हैं।

Raipur Crime : रात करीब 11.30 बजे बीरगांव के नागेश्वर नगर में झम्मन यादव, हिरेन्द्र देवांगन और उनके साथी मोहल्ले के रंगमंच पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का रविकांत तिवारी वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और रविकांत हिरेन्द्र का मोबाइल लेकर घर चला गया। हिरेन्द्र और उसके साथी मोबाइल लेने रविकांत के घर पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया।

Raipur Crime : विवाद के बीच रविकांत का भाई दीपक भी बाहर आया और दोनों ने मिलकर घर से चाकू और हंसिया निकाल लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने झम्मन यादव पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए हिरेन्द्र देवांगन को भी पीठ में चाकू मारा गया।

Raipur Crime : घायल दोनों को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां झम्मन को मृत घोषित कर दिया गया और हिरेन्द्र को भर्ती किया गया। पुलिस ने मौके से खून से सने हथियार और आरोपितों के कपड़े जब्त किए। एफएसएल रिपोर्ट में हथियारों पर खून मिलने की पुष्टि हुई। गवाहों के बयान के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया गया।

Raipur Crime : सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी पहली बार किसी अपराध में शामिल हुए हैं और परिवार के कमाऊ सदस्य हैं, इसलिए सजा कम दी जाए। दोनों भाई भागवत कथा करते थे। वहीं अभियोजन पक्ष ने अधिक सजा की मांग की।

Raipur Crime : लोक अभियोजक कैलाश अगाशे के अनुसार, न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला अचानक हुए विवाद से जुड़ा है, इसलिए इसे हत्या नहीं बल्कि आपराधिक वध की श्रेणी में माना जाएगा। हालांकि अपराध की गंभीरता देखते हुए दोनों भाइयों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here