CG NEWS: दोरनापाल में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बिना सूचना के आठ घंटे से बिजली सप्लाई बंद

Sanjay Sahu

CG NEWS: कृष्णा नायक सुकमा/सुकमा :- सुकमा जिले के नगर पंचायत दोरनापाल में बुधवार को बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई, जब बिना किसी पूर्व सूचना के करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही अचानक सप्लाई बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। धान बेचने वाले किसानों को कापी दिक्कतओ का सामना करना पड़ रहा हैं। पहले से ही सुकमा जिले में धान ख़रीदी लेट से शुरू हुए हैं। और बिजली विभाग सुबह से ही बिना सुचना के बिजली बंद की गई हैं।

CG NEWS: दोरनापाल के निवासियों ने बताया कि बिना सूचना के अचानक बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति, घरेलू कामकाज और व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रभावित हुईं। वहीं, विभाग की ओर से न तो कोई कारण बताया गया और न ही बिजली बहाल होने का समय।

CG NEWS: स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और किसी भी मरम्मत या तकनीकी कार्य की स्थिति में समय रहते सूचना जारी की जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *