Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh क्या अन्नदाता की इज़्ज़त इतनी सस्ती, क़र्ज़ नहीं चुकाया तो उठवा लिया...

क्या अन्नदाता की इज़्ज़त इतनी सस्ती, क़र्ज़ नहीं चुकाया तो उठवा लिया घर से…जानें पूरा मामला

मंदसौर | मध्यप्रदेश के मंदसौर ज़िले की सीतामऊ तहसील के ग्राम ऐरा से अन्नदाता के अपमान की बेहद शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं। गांव के किसान श्याम बाबू धाकड़ को मात्र दो दिन की देरी पर बैंक कर्मियों ने घर से जबरन उठा लिया और शाखा में बैठाकर बेइज्ज़ती की। इस घटना से गांव में आक्रोश है और अब किसान न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया है।

श्याम बाबू धाकड़ ने बताया कि उसने पशुधन ऋण की रकम समय पर चुका दी थी, लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया दो दिन में लौटाने की बात कही थी। बावजूद इसके, बैंक शाखा प्रबंधक देवकीनंदन और कैशियर राजेश ने मिलकर पुलिस की तरह किसान को उसके घर से जबरन उठा लिया। न सिर्फ गालियाँ दी गईं, बल्कि पूरे गांव के सामने अपमानित भी किया गया।

घटना की शर्मनाक बात ये है कि बैंक में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई, लेकिन ऐरा ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जो अब सच्चाई सामने ला रही है।

मंगलवार को पीड़ित किसान जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एडिशनल एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा। उसने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या सरकार अन्नदाता के अपमान पर कोई ठोस कदम उठाएगी या फिर ‘किसान सम्मान’ सिर्फ भाषणों तक सिमटा रहेगा?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here