land worship ceremony : कोंडागांव विधायक ने 60 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी

land worship ceremony : माकड़ी (रोशन सेन) : माकड़ी विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में कुल 08 निर्माण कार्यों का विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इन कार्यों की कुल लागत 60 लाख रुपए से अधिक है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने ग्राम पंचायत रांधना स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण और समिति से धान खरीदी की प्रगति की जानकारी लेकर की। उन्होंने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुचारू धान खरीदी के निर्देश दिए।

land worship ceremony :  इसके बाद विधायक ने विभिन्न गांवों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें शामिल हैं:

  • ग्राम खुड़ी, बागबेड़ा: 5 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण

  • ग्राम खासपारा, उलेरा: रंगमंच निर्माण

  • ग्राम कोकोड़ी: माध्यमिक शाला से तालाब तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण (9 लाख रुपए)

  • ग्राम कोकोड़ी भर्रापारा फूलकाचर: शिवमंदिर के सामने शेड निर्माण (5 लाख रुपए)

  • ग्राम गुहाबोरण्ड: रावण भाटा से तालाब तक 600 मीटर नाली निर्माण (12 लाख रुपए)

  • ग्राम गुहाबोरण्ड: मनजीत शोरी घर से अस्तु घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण (9 लाख रुपए)

  • ग्राम पूसपाल: मुख्य मार्ग से मानिक घर तक 300 मीटर सीसी सड़क (9 लाख रुपए)

  • ग्राम सोनाबेड़ा: डिंडापारा में धोज कुमार पांडे घर से ब्रम्ह दास वैध घर तक 300 मीटर सीसी सड़क (9 लाख रुपए)

land worship ceremony : इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भागवती महेश नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री बैसाखू कोर्रम, श्री दीपेश अरोरा, श्री संजू ग्वाल, अनिल अग्रवाल, मनोज साहू, कृष्णा पोयाम, ललित पोयाम, दिनेश नेताम, संजू पोयाम, बालकुंवर प्रधान, सुधर बघेल, अनत जैन, जनपद सदस्य पूजा शर्मा, पन्ना लाल नेताम, विद्या नेताम, गायत्री नेताम, हेमलता मरकाम, रामलाल नेताम, महेश नेताम, मेसलाल पोयाम और सरपंचगण** उपस्थित रहे।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि ये विकास कार्य ग्रामीण जनता की जीवन शैली और बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाएंगे और क्षेत्र के विकास को गति देंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories