Bihar Politics : नई पार्टी या एनडीए की राह…………..

Parivesh

पटना। Bihar Politics : बिहार की सियासत में इस वक्त बवाल मचा हुआ है और इसकी वजह है लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की निजी जिंदगी से शुरू हुई चर्चा ने अब राजनीतिक भूचाल ला दिया है। लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को आरजेडी और परिवार दोनों से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ पार्टी में हलचल मचा दी, बल्कि विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन समीकरणों को भी उलझा दिया है।

Bihar Politics : सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं या फिर एनडीए से हाथ मिला सकते हैं। तेजप्रताप पहले भी आरजेडी नेतृत्व से नाराजगी जता चुके हैं और ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ जैसे संगठन बना चुके हैं। फिलहाल उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैसलों को लेकर अटकलें तेज़ हो चुकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *