CG NEWS : कोयला खदान विस्तार का विरोध,लाठी–डंडे और कुल्हाड़ियों से पुलिस पर हमला, कई घायल

Sanjay Sahu

CG NEWS : अंबिकापुर:सरगुजा जिले में अमेरा कोयला खदान के विस्तार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा खदान में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। खदान विस्तार का विरोध कर रहे उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और गुलेल से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में करीब 40 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

 

CG NEWS : पुलिस ने भी हालात काबू में करने के लिए आँसू गैस के गोले दागकर जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण होने के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

CG NEWS : ग्राम परसोड़ी कला के निवासियों का आरोप है कि बिना भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवज़े के खदान को बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों और खदान प्रबंधन के बीच यह विवाद नया नहीं है—पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी उनकी ज़मीन पर जबरन काम आगे बढ़ा रही है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रही है।बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और तनाव किसी भी वक्त फिर भड़क सकता है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *