Wednesday, August 19, 2026
Home National Aaj Ka Rashifal 2025: मिथुन-कर्क समेत कई राशियों पर भाग्य की चमक,...

Aaj Ka Rashifal 2025: मिथुन-कर्क समेत कई राशियों पर भाग्य की चमक, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2025: चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के साथ शुरू हो रहा है। चंद्रमा का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार और सूर्य-चंद्रमा से बन रहा सम योग कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है। राशि अनुसार बन रहे योग आपके करियर, व्यापार, सेहत, संबंधों और दिनभर के शुभ-अशुभ परिणामों की दिशा तय करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 2025: मेष (Aries)

Aaj Ka Rashifal 2025: आज आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नई दिशा मिलेगी, साझेदारी लाभदायक होगी। किसी मित्र की मदद करेंगे। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की भी संभावना है। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपको अच्छे परिणाम देंगे। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। पुरानी सेहत समस्या उभर सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Aaj Ka Rashifal 2025: मिथुन (Gemini)

Aaj Ka Rashifal 2025: वैवाहिक जीवन में सामंजस्य मजबूत होगा। पुरानी कड़वाहट खत्म हो सकती है। प्रेम संबंधों में positivity बढ़ेगी। विदेश में पढ़ाई की चाह पूरी होने के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता का सहयोग रुके कार्य पूरे करवाएगा।

कर्क (Cancer)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मीठी वाणी मान-सम्मान दिलाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ेगी। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लोग आपके अच्छे इरादों को गलत समझ सकते हैं—इसलिए संयम रखें।

सिंह (Leo)

बड़ा लक्ष्य हासिल करने का दिन। पैतृक संपत्ति विवाद से राहत मिलेगी। संतान को नौकरी का अवसर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते का योग। स्वास्थ्य को हल्के में न लें।

कन्या (Virgo)

ऊर्जा और भाग्य दोनों का साथ रहेगा। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी। विवाह में अड़चनें खत्म हो सकती हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सूझबूझ से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। माता-पिता का सहयोग रहेगा।

तुला (Libra)

पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। काम के निर्णय में सुधार की आवश्यकता होगी। बेफिक्र होकर प्लानिंग करें, दूसरों पर निर्भरता बढ़ाकर परेशानी न लें। पुराना बकाया धन मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ।

वृश्चिक (Scorpio)

नई संपत्ति की खरीद के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में लाभ और रुकी योजनाएँ आगे बढ़ेंगी। siblings के साथ किसी बात पर मतभेद संभव—शांत रहें। विरोधियों से बचकर रहें।

धनु (Sagittarius)

महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। बड़े दायित्व मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी की ओर से कोई आनंददायक सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक चर्चाएँ सकारात्मक रहेंगी।

मकर (Capricorn)

परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। रुके सरकारी या प्रोफेशनल काम पूरे होने के योग हैं। प्रमोशन की दिशा में प्रगति होगी। संतान की मांगों से आर्थिक दबाव हो सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी नुकसानदेह।

कुंभ (Aquarius)

दिन की शुरुआत ऊर्जा से होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस और यात्रा से जुड़े निर्णय लाभ देंगे। किसी मनोकामना को लेकर पिता से बात कर सकते हैं। संतान से हल्की कहासुनी संभव—धैर्य रखें।

Aaj Ka Rashifal 2025: मीन (Pisces)

Aaj Ka Rashifal 2025: दिन अनुकूल है और नई योजनाएँ बनेंगी। लेकिन किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। कार्यस्थल पर छवि में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव। पुराना उधार धन मिल सकता है। वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here