Bloody conflict in Tikamgarh : जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की नृशंस हत्या; एक महिला सहित 4 गंभीर घायल

Bloody conflict in Tikamgarh : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें तीन सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में एक महिला, एक सात वर्षीय बच्ची और एक 17 वर्षीय किशोर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Bloody conflict in Tikamgarh : यह दिल दहला देने वाली घटना जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर सिमरा हार में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज (रविवार) जब आरोपी पक्ष के लोग हथियारों से लैस ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन पर जुताई करने पहुँचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया।

पहले दोनों पक्षों में वाद-विवाद और गालीगलौज हुआ, लेकिन जल्द ही यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हमलावरों ने कुल्हाड़ियों, लाठियों और डंडों का जमकर प्रयोग किया।

Bloody conflict in Tikamgarh : हमले में एक पक्ष के तीन सगे भाई— रामलाल लोधी, चतुर्भुज लोधी और बलराम लोधी— की नृशंस हत्या कर दी गई।

हमले में जो चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनमें दो महिलाएं, एक 7 वर्षीय बच्ची और एक 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं।

मृतकों के परिजन लक्ष्मी प्रसाद (बाइट 1) और राकेश (बाइट 2) ने बताया कि राजनगर हार स्थित लगभग 6 बीघा जमीन उनके चाचा घनश्याम लोधी के नाम पर दर्ज थी। घनश्याम लोधी के निधन के बाद इस जमीन पर स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। आज जब आरोपी चतुर और पहलवान के साथ आए लगभग दो दर्जन लोगों ने एकजुट होकर हमला किया, तो यह बड़ी घटना हो गई।

Bloody conflict in Tikamgarh : घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी चतुर, पहलवान और उनके साथी मौके से फरार हो गए।

घटना को लेकर एसडीओपी जतारा, अभिषेक गौतम (बाइट 3) ने बताया कि, “जमीनी विवाद के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories