India and South Africa cricket teams : रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें रांची में मैच खेलने के बाद कल (1 दिसंबर) शाम को रायपुर पहुँचेंगी। दोनों टीमें एक विशेष विमान से शाम 4:30 बजे रायपुर पहुँचने वाली हैं।
स्टेडियम में प्रैक्टिस शेड्यूल
3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले, दोनों टीमें 2 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी:
- दक्षिण अफ्रीकी टीम: सुबह 9 बजे प्रैक्टिस करेगी।
- भारतीय टीम: शाम को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।
India and South Africa cricket teams : मैच का समय
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।









