IND vs SA 1st ODI: पहला वनडे शुरू! साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत कर रहा बल्लेबाजी, रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी

0
126
ind vs sa
रांची में वनडे सीरीज का पहला मैच

रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रांची के JSCA स्टेडियम में हो गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार ने टीम का मनोबल गिराया था।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार वापसी
भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी—रोहित शर्मा और विराट कोहली—लगभग 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार भारत में साल की शुरुआत में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था। दर्शकों की नजरें खास तौर पर इन दोनों खिलाड़ियों पर टिकी हैं, क्योंकि लंबे अंतराल के बाद मैदान पर लौटते हुए उनका प्रदर्शन टीम की बैटिंग लाइनअप के लिए अहम रहेगा।

Read More : IND vs SA 1st ODI: पहला वनडे शुरू! साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत कर रहा बल्लेबाजी, रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी

राहुल दो साल बाद कप्तान, बदल गई बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी
इस मैच में टीम इंडिया की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल संभाल रहे हैं। राहुल लगभग दो साल बाद फिर से कप्तान के रूप में मैदान में उतरे हैं। उनके नेतृत्व में टीम कैसी रणनीति अपनाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

Read More : Ind Vs SA ODI : रायपुर में 3 दिसंबर का भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे, ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शाम 5 बजे से

वनडे में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत पर भारी
वनडे इतिहास में अब तक दोनों टीमों ने 58 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से साउथ अफ्रीका ने 30 और भारत ने 27 मैच जीते हैं। हालांकि भारत में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और पिछले 15 वर्षों से मेहमान टीम ने भारत में कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीती है।

साउथ अफ्रीका की Playing XI
रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here