Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur B.L.O. Helicopter Tour : जबलपुर कलेक्टर की अनूठी पहल : उत्कृष्ट B.L.O....

B.L.O. Helicopter Tour : जबलपुर कलेक्टर की अनूठी पहल : उत्कृष्ट B.L.O. को हेलीकॉप्टर सैर से किया सम्मानित

B.L.O. Helicopter Tour : जबलपुर। जबलपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर एक अभिनव पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इस अनूठी पहल के तहत, बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराकर सम्मानित किया जा रहा है।

B.L.O. Helicopter Tour :
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली ‘हवाई सैर’

इसी क्रम में, बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला। उन्होंने पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा की। स्नेहलता पटेल ने जिले के सभी मतदान केंद्रों के 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन करके एक मिसाल कायम की है।

B.L.O. Helicopter Tour : मनोबल बढ़ाने की सकारात्मक पहल
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान कर्मचारियों पर कार्यभार और मानसिक दबाव काफी बढ़ जाता है। जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे प्रेरणादायक प्रयासों को पहचान कर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाया जा सकता है, जिससे वे भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित हों।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here