MP NEWS : जींस पहनने को लेकर बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली बात पर हुए विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना राजधानी के भीमनगर इलाके की है, जहां कपड़ों को लेकर हुए झगड़े ने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे विवेक गिरी नामक युवक अपने घर लौटा था। उसने अपने बड़े भाई ओमकार गिरी की जींस पहन रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर ओमकार ने घर में रखे चाकू से छोटे भाई विवेक के गले पर वार कर दिया। चाकू लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

MP NEWS : हत्या के बाद आरोपी ओमकार मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे भोपाल रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

MP NEWS : बताया जा रहा है कि दोनों भाई शादी-पार्टियों में वेटर का काम करते थे और अक्सर छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था। लेकिन इस बार मामूली सी बात जानलेवा साबित हो गई। फिलहाल मृतक विवेक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *