Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Dr. Praveen Togadia :राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का...

Dr. Praveen Togadia :राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का छत्तीसगढ़ दौरा, राम मंदिर के बाद अब हर हिंदू के घर भगवा अभियान पर फोकस

Dr. Praveen Togadia
Dr. Praveen Togadia

Dr. Praveen Togadia :रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। अलग अलग जिलों में बैठक कर रहे है। वहीं आज राजधानी रायपुर पहुंचे इस दौरान राम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जहाँ समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विक्रांत शर्मा और रायपुर महानगर अध्यक्ष सागर कुकरेजा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dr. Praveen Togadia :तोगड़िया ने कहा कि 50 लाख हिन्दुओं के संघर्ष से राम मंदिर का निर्माण हुआ है और अब अगला लक्ष्य हर हिंदू के घर पर भगवा फहराना है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को मजबूत बनाने के लिए बेहतर घर, बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों को सही मूल्य दिलाने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा।

 

Dr. Praveen Togadia :उन्होंने पूरे देश में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने की बात कही, ताकि सेवा, सुरक्षा और संगठन की शक्ति बढ़ाई जा सके। साथ ही कहा कि देशभर में “राक्षसी तत्वों” का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए हिंदू समाज को सतर्क रहना होगा। छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि *हिंदुओं को जागना होगा*।

Dr. Praveen Togadia :5 जिलों का दौरा — संगठन विस्तार पर जोर

Dr. Praveen Togadia :कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सागर कुकरेजा ने बताया कि तोगड़िया ‘वीर हिंदू विजेता—हिंदू सुरक्षा अभियान’ के तहत राज्यों का निरंतर दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में उनका फोकस ग्रामीण और शहरी स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क मजबूत करना है।

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here