Wednesday, September 2, 2026
Home International White House Shooting : वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग से हड़कंप! हमलावर के...

White House Shooting : वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग से हड़कंप! हमलावर के अफगान कनेक्शन ने बढ़ाई टेंशन…

america firing
america firing

नई दिल्ली/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बेहद नज़दीक दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे देश की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुनिया के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माने जाने वाले इस ज़ोन में हुई फायरिंग में दो नेशनल गार्ड जवान सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हमलावर को अपने कृत्य की “भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, इलाके में फैली सनसनी
स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक्स की दूरी पर अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेरा बना लिया।

Read More : Shajapur News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह किया स्वागत

राष्ट्रपति के आदेश पर वॉशिंगटन में और कड़ी हुई सुरक्षा
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवानों को तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि “हमलावर भी घायल है, लेकिन उसे इसके लिए भारी कीमत चुकानी होगी। हमारे नेशनल गार्ड और कानून-व्यवस्था बलों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

संदिग्ध की पहचान—29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल
तीन लोगों को घायल करने वाले संदिग्ध शूटर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल, उम्र 29 वर्ष, के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह अफगानिस्तान का नागरिक है, जो 2021 में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से निकलने के बाद अमेरिका लाए गए नागरिकों के समूह में शामिल था। यह भी सामने आया है कि वह वाशिंगटन के बेलिंगहैम इलाके में रहता था।

Read More : CG News : कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का किया औचक निरीक्षण

सोशल मीडिया प्रोफाइल ने खोले जांच के नए सुराग
रहमानुल्लाह लकनवाल के एक अनवेरिफाइड फेसबुक पेज का सुराग भी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगा है। उसकी प्रोफाइल तस्वीर में अफगानिस्तान का झंडा दिखाई देता है। जांच एजेंसियां उसकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

ट्रंप का सख्त बयान—‘हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा’
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमारा नेशनल गार्ड महान है। उन पर हमला करने वाला खुद घायल है, लेकिन वह अपने किए की बहुत बड़ी कीमत चुकाएगा। भगवान हमारे सैनिकों और कानून-व्यवस्था बलों को आशीर्वाद दें। हम उनके साथ खड़े हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here