Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal CM मोहन यादव ने की रोइंग महाकुंभ की धमाकेदार शुरुआत, बोले- प्रदेश...

CM मोहन यादव ने की रोइंग महाकुंभ की धमाकेदार शुरुआत, बोले- प्रदेश है नेशनल चैंपियन

MOHAN YADAV
MOHAN YADAV

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब एक बार फिर खेल जगत के शानदार आयोजन का गवाह बना। सोमवार से 5 दिवसीय राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं और 45वीं अंतरराष्ट्रीय जूनियर रोइंग चैंपियनशिप की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

इस प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन खेल विभाग और रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से करवाया जा रहा है।

Read More : Gen-Z Protest : नेपाल में बड़ा बवाल! जेन-जी की सड़कों पर वापसी, कई घायल-कर्फ्यू लागू

बोले मुख्यमंत्री—रोइंग में हम नेशनल चैंपियन, मेजबानी गर्व की बात
शुभारंभ समारोह में संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा—“मध्य प्रदेश रोइंग में नेशनल चैंपियन है और वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह भोपाल की खूबसूरती और खेल संस्कृति को मजबूत करता है।”उन्होंने कहा कि प्रदेश ने हाल के वर्षों में विभिन्न खेलों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Read More : Bhopal News : फर्जी ‘आतंकी फंडिंग’ कॉल बना जानलेवा, वरिष्ठ अधिवक्ता ने की आत्महत्या

बड़ा तालाब बना आकर्षण का केंद्र
आधुनिक बोट्स के साथ खिलाड़ी अपनी रोइंग क्षमता का प्रदर्शन करेंगे, जिससे भोपाल का बड़ा तालाब इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।सीएम डॉ. मोहन यादव ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ी और मेहमान भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का पूरा आनंद लेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here