Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: मतदाता सूची से नाम कटने पर भड़के एजाज़ ढेबर: SIR...

CG NEWS: मतदाता सूची से नाम कटने पर भड़के एजाज़ ढेबर: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, कहा—फॉर्म भरे पर पावती नहीं मिली

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर निर्वाचन आयोग पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ढेबर ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान रायपुर शहर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम बिना किसी कारण और बिना किसी सूचना के हटा दिए गए हैं। उनके साथ कई वार्डों के ऐसे लोग भी मौजूद रहे जिनका नाम नई मतदाता सूची से गायब हो गया है, जबकि वे वर्षों से उसी पते पर रह रहे हैं।

CG NEWS: ढेबर ने बताया कि हजारों ऐसे मतदाता, जो वर्ष 2003 से लगातार मतदान कर रहे थे, इस बार अंतिम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

CG NEWS: उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को यह भी अवगत कराया कि कई नागरिकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से SIR फॉर्म भरे, लेकिन उन्हें न तो किसी प्रकार की पावती प्राप्त हुई और न ही आवेदन की स्थिति देखने का कोई विकल्प उपलब्ध कराया गया। इससे यह साबित करना भी मुश्किल हो गया है कि उन्होंने समय पर आवेदन किया था। ढेबर का कहना है कि पावती और ट्रैकिंग सिस्टम की कमी के कारण पूरा संशोधन प्रक्रिया आम नागरिकों के लिए उलझनभरी और अविश्वसनीय हो गई है।

CG NEWS: ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके लिए अलग से पोर्टल या स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की जाए, ताकि वे अपना नाम पुनः जोड़ने के लिए आवेदन कर सकें। ढेबर ने कहा कि लोग यह भी समझ नहीं पा रहे कि शिकायत लेकर किस कार्यालय में जाएँ और आगे की प्रक्रिया कैसे शुरू करें। उनके अनुसार, यह स्थिति नागरिकों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही है और तत्काल समाधान की आवश्यकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here