Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : अब स्काई होप एयरलाइंस संचालित करेगी बिलासपुर–अंबिकापुर के बीच फ्लाइट, जल्द शुरू हो सकती हैं सेवाएं

CG NEWS : बिलासपुर: बिलासपुर–अंबिकापुर और रायपुर–अंबिकापुर रूट पर उड़ानें संचालित कर रही फ्लाई बिग एयरलाइंस ने अपना संचालन बंद कर दिया है। इसके सभी स्वीकृत हवाई मार्गों का अधिग्रहण नई एयरलाइंस स्काई होप ने कर लिया है। अब इन रूटों पर उड़ान सेवाएं स्काई होप एयरलाइंस के द्वारा संचालित की जाएंगी।

CG NEWS : हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने इसकी जानकारी दी। महाधरना के दौरान उन्होंने बताया कि फ्लाई बिग को तकनीकी और व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते कंपनी ने अपने ऑपरेशन दूसरी एयरलाइन को सौंपने का निर्णय लिया।

CG NEWS : सूत्रों के मुताबिक, स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी स्काई होप एयरलाइंस ने 20 सीटर या उससे छोटे विमान संचालन वाले अधिकतर हवाई मार्गों का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही बिलासपुर–अंबिकापुर और रायपुर–अंबिकापुर रूट अब स्काई होप एयरलाइंस के पास आ गए हैं, जो निकट भविष्य में इन रूटों पर उड़ान शुरू कर सकती है। महाधरना में रवि बनर्जी, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, पंकज सिंह, समीर अहमद, अमर बजाज, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे टाटा, आशुतोष शर्मा और सुदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

CG NEWS : महानगरों के लिए उड़ान सेवा की उम्मीद बढ़ी

CG NEWS : समिति का कहना है कि स्काई होप, स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी होने के कारण भविष्य में स्पाइसजेट के भी बिलासपुर से उड़ान शुरू करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसा होने पर बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ानें मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

CG NEWS : अंबिकापुर उड़ान सेवा को बनारस तक बढ़ाने की मांग

CG NEWS : समिति स्काई होप एयरलाइंस से संपर्क कर बिलासपुर–अंबिकापुर उड़ान को बनारस तक बढ़ाने का अनुरोध करने जा रही है। समिति का मानना है कि इससे न सिर्फ बिलासपुर–अंबिकापुर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि बिलासपुर–बनारस और अंबिकापुर–बनारस के लिए भी पर्याप्त यात्री मिलेंगे, जिससे यह रूट अधिक लाभकारी साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories