Jabalpur Mandi Traders : जबलपुर में मंडी व्यापारी से 19 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी भाई गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Jabalpur Mandi Traders : जबलपुर। शहर में कल दिन दहाड़े हुई 19 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद लूट की घटना को अंजाम दिया और इसका मुख्य कारण उनके ऊपर पड़ा कर्ज बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले पांच दिनों तक व्यापारी की रेकी की थी। लूट के समय व्यापारी बैंक से मंडी लौट रहे थे और उनके सचिव के साथ घटना घटित हुई।

Jabalpur Mandi Traders : आरोपियों से 14 लाख 71 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से चाइना फोल्डेड रॉड और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। लूट में इस्तेमाल की गई एक्सेस गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Jabalpur Mandi Traders : जबलपुर के माढ़ोताल इलाके के रहने वाले दोनों भाई लूट के बाद भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे। घटना के बाद नाराज व्यापारियों ने मंडी बंद कर प्रदर्शन भी किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की पूरी वारदात की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संपूर्ण रकम और उपकरण बरामद कर अपराधियों को कानूनी कार्रवाई के तहत लाया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *