Friday, June 12, 2026
31.1 C
Raipur

Dr. Raj Shekhawat : रायपुर में करणी सेना के अध्यक्ष शेखावत ने दी गिरफ्तारी: तोमर मामले में पुलिसकर्मियों को धमकी देने का आरोप, मौदहापारा थाने के बाहर जुटी भीड़

Dr. Raj Shekhawat : रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मंगलवार को मौदहापारा थाने में आत्मसमर्पण किया। थाने के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए 2 सीएसपी, 5 टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

शेखावत के खिलाफ मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों और रायपुर एसएसपी के घर में घुसकर जवाब देने की धमकी दी थी। यह शिकायत पुरानी बस्ती के पूर्व थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने दर्ज कराई थी।

शिकायत में आपराधिक धमकी देने, लोक सेवक को डराने और सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर के बाद भी शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक और बयान जारी कर पुलिस को चेतावनी दी थी।

वीरेंद्र तोमर फिलहाल रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है और 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Dr. Raj Shekhawat : करणी सेना अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर लगभग एक घंटे तक लाइव आकर पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र तोमर कोई आतंकवादी नहीं था और उसका इस तरह जुलूस निकालना गलत था। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षत्रिय समाज जल्द रायपुर कूच करेगा और पुलिस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

Dr. Raj Shekhawat : शेखावत ने दावा किया कि प्रशासन ने नेताओं के दबाव में आकर वीरेंद्र तोमर और उसके परिवार के साथ अत्याचार किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं और कहा कि वे जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे तथा समर्थक मजबूत डंडा और केसरिया झंडा लेकर तैयार रहें। उन्होंने एसपी को भी खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे कार्यालय नहीं, बल्कि घर तक पहुंचकर जवाब देंगे।

Dr. Raj Shekhawat : उधर, रायपुर पुलिस ने 10 नवंबर को सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोपों में वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। तोमर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसका भाई रोहित तोमर अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories