Tuesday, June 9, 2026
40 C
Raipur

Nithari Kand Surendra Koli : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत रिहा करने का दिया फरमान, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली : निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी। कोर्ट ने उनकी क्यूरेटिव पिटीशन स्वीकार करते हुए उनकी बची हुई अंतिम सजा को भी रद्द कर दिया और उन्हें सभी मामलों में बरी घोषित कर दिया। यह फैसला इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि निठारी कांड ने 2005 से 2007 के बीच पूरे देश को दहला दिया था।

12 मामलों में पहले ही बरी, एक आखिरी मामले में बची थी सजा
कोली पर कुल 13 मामलों में मुकदमे चले थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही 12 मामलों में उन्हें बरी कर चुका था, लेकिन एक मामला ऐसा था जिसमें उनकी सजा बरकरार थी। इसी अंतिम सजा को चुनौती देते हुए कोली ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की थी।

Read More : Delhi blast : दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी संग्राम : भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, कहा – कांग्रेस का रवैया हमेशा समझौतावादी रहा

सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि, “जब एक ही सबूत और परिस्थितियों के आधार पर आरोपी 12 मामलों में बरी हो सकता है, तो उसी आधार पर एक मामले में दोष सिद्ध करना न्यायसंगत नहीं।” अदालत ने पाया कि जिस 15 वर्षीय लड़की की हत्या और बलात्कार के मामले में उन्हें सजा मिली थी, उसका सबूत कमजोर और संदेह के दायरे में है। इसलिए कोली को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यदि वे किसी अन्य मामले में बंद नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने 2011 की सजा भी रद्द की
सुरेंद्र कोली की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ—CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ—ने 7 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज फैसला सुनाते हुए जजों ने कहा— “2011 में दी गई उम्रकैद की सजा रद्द की जाती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश भी रद्द। याचिकाकर्ता को पूरी तरह बरी किया जाता है।” जस्टिस विक्रम नाथ ने टिप्पणी की कि “रसोई के चाकू से हड्डियाँ काटना संभव नहीं है,” इसलिए कई आरोप तकनीकी रूप से कमजोर पाए गए।

Read More : Delhi Blast Update : देश को दहलाने वाले दिल्ली धमाके का छत्तीसगढ़ कनेक्शन, लाल किले के पास मिली रायपुर नंबर की संदिग्ध कार….

क्या था निठारी कांड?
निठारी कांड हाल के दशकों का सबसे भयावह अपराध था। 2005–2006 में नोएडा के निठारी गांव से बच्चों और युवतियों के गायब होने की घटनाओं ने पुलिस का ध्यान खींचा। दिसंबर 2006 में पंधेर की कोठी के पास से 8 कंकाल मिलने पर बड़ा खुलासा हुआ।

तब इसकी जांच में कुल 19 शव मिले, जिनमें अधिकतर बच्चे थे। आरोप था कि बच्चों का अपहरण, रेप, हत्या और शवों के टुकड़े तक किए जाते थे। सुरेंद्र कोली, जो मोनिंदर सिंह पंधेर का नौकर था, इस मामले में सह-आरोपी बना। शुरुआती पूछताछ में उसने कई अपराधों को कबूल किया था, लेकिन बाद में कहा कि यह स्वीकारोक्ति पुलिस दबाव में कराई गई थी।

15 वर्षीय रिंपा हल्दर हत्याकांड में मिली थी सजा
कोली को जिस एक मामले में सजा मिली थी, वह रिंपा हल्दर नाम की लड़की का मुद्दा था। अब इस केस में भी सबूत कमजोर पाए जाने के बाद अदालत ने इसे खारिज कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कोली अब निठारी कांड के सभी मामलों से बरी हो चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories