RAIPUR CITY CRIME: देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sanjay Sahu
RAIPUR CITY CRIME

RAIPUR CITY CRIME: रायपुर: थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम कुमार वर्मा उर्फ राकेश (26 वर्ष), निवासी भेरवा कुर्मी पारा, धरसीवा को पुलिस ने ग्राम गोडी के पुराने बाजार चौक के पास से पकड़ा।

RAIPUR CITY CRIME: 22 मई 2025 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी पिस्टल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

RAIPUR CITY CRIME: आरोपी के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी पिस्टल कहां से लाया, इसकी जांच जारी है। गिरफ्तारी में अमित मिश्रा, संतोष चंद्राकर, राजेश वर्मा और राकेश साहू की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *