Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Laal Kila Blast : दिल्ली धमाके के बाद रायपुर एयरपोर्ट हाई अलर्ट...

Laal Kila Blast : दिल्ली धमाके के बाद रायपुर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर…

0
120
Laal Kila Blast
Laal Kila Blast

Laal Kila Blast : रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए रहस्यमयी कार ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया गया है। मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया, जहां डॉग स्क्वाड की टीमों ने टर्मिनल से लेकर पार्किंग एरिया तक हर हिस्से को बारीकी से खंगाला।

Laal Kila Blast : एयरपोर्ट के भीतर और बाहर दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को भी अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

Read more : Laal Kila Blast Update : दिल्ली दहलाने वाली i20 कार का ‘पुलवामा कनेक्शन’? Red Fort ब्लास्ट के बाद चौंकाने वाला खुलासा….

इधर, दिल्ली धमाके के बाद रायपुर पुलिस प्रशासन ने शहर के अन्य प्रमुख स्थानों — रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख बाजारों — में भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे की निगरानी रखने और लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को भी हर समय अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियां भी राजधानी में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here