Kaun Banega Crorepati: टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबर, 25 साल बाद अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, नए होस्ट के तौर पर दिखेंगा ये स्टार

0
174
Kaun Banega Crorepati
Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ओर सलमान खान ‘बिग बॉस 19’ की तैयारियों में जुटे हैं और जून में इसका प्रोमो शूट करने वाले हैं, वहीं अब उनके ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करने की अटकलें लग रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन शो छोड़ने का मन बना चुके हैं और शो के निर्माता सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं।

Kaun Banega Crorepati: सूत्रों के अनुसार, सलमान खान को छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के दर्शकों से गहरा जुड़ाव है और इसी कारण उन्हें अमिताभ बच्चन का विकल्प माना जा रहा है। इससे पहले शाहरुख खान ने भी केबीसी 3 को होस्ट किया था, लेकिन मेकर्स अब सलमान खान को आजमाना चाहते हैं।

Kaun Banega Crorepati: बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन व्यक्तिगत कारणों से ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ से अलग हो सकते हैं। ऐसे में सोनी टीवी ने सलमान को शो की मेजबानी के लिए अप्रोच किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सलमान इस साल केबीसी 17 को होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

Kaun Banega Crorepati: इस खबर ने सभी को इसलिए चौंका दिया है क्योंकि कुछ ही समय पहले, 4 अप्रैल को सोनी टीवी ने एक प्रोमो वीडियो जारी कर अमिताभ बच्चन के साथ ‘केबीसी 17′ की घोषणा की थी। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक मरीज की भूमिका में नजर आए थे और शो के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

Kaun Banega Crorepati: केबीसी भारत का सबसे लोकप्रिय क्विज शो है जिसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। अब तक इसके 16 सीजन प्रसारित हो चुके हैं, जिनमें से 15 को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। तीसरे सीजन की मेजबानी शाहरुख खान ने की थी।

Kaun Banega Crorepati: सलमान खान के टीवी करियर की बात करें, तो वह पहले भी ’10 का दम’ नामक गेम शो होस्ट कर चुके हैं। यह शो 2007 में शुरू हुआ था और तीन सीजन तक चला। उस समय इस शो ने सोनी टीवी को टीआरपी की दौड़ में टॉप चैनलों में पहुंचा दिया था, जब केबीसी स्टार प्लस पर प्रसारित होता था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here