Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Suryakiran Aerobatic Show In Raipur : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम कल...

Suryakiran Aerobatic Show In Raipur : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम कल नवा रायपुर के आसमान में दिखाएगी अद्भुत शौर्य…

Suryakiran Aerobatic Show In Raipur
Suryakiran Aerobatic Show In Raipur

Suryakiran Aerobatic Show In Raipur : रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों के उत्सव में अब आसमान भी देशभक्ति के रंगों से सजेगा। राज्य की रजत जयंती पर 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आकाश भारतीय वायुसेना के अद्भुत शौर्य और कौशल का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचक हवाई करतबों से राजधानी के आसमान को गर्व, जोश और राष्ट्रप्रेम से भर देगी।

Suryakiran Aerobatic Show In Raipur : शौर्य की उड़ान” – वायुसेना के पराक्रम का जीवंत प्रतीक

रजत जयंती महोत्सव के इस विशेष अवसर पर जब बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट इन द स्काई, एरोहेड जैसी रोमांचकारी फॉर्मेशनें नवा रायपुर के आसमान में आकार लेंगी, तो पूरा वातावरण भारतीय वायुसेना की तकनीकी निपुणता और अनुशासन का संदेश देगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा — यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत के विज़न का प्रतीक है।

READ MORE : Raipur Property Dealer Assault : समाजसेवी प्रॉपर्टी डीलर को घर और ससुराल वालों ने पीटा, 10 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

राज्य और वायुसेना का साझा गौरव

राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त सहयोग से यह शो नवा रायपुर के विशेष आयोजन स्थल पर आयोजित किया जाएगा, जहां हजारों दर्शक, विद्यार्थी और परिवार इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। यह कार्यक्रम जनसहभागिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और एकता का भाव जागृत करेगा।

सूर्यकिरण टीम – सटीकता और साहस की मिसाल

1996 में गठित सूर्यकिरण टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान वाली एरोबैटिक टीम है, जो मात्र पाँच मीटर की दूरी पर हवाई करतब दिखाती है। इस टीम ने अब तक 700 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है। श्रीलंका, सिंगापुर, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में इसने भारतीय परचम लहराया है।

टीम ने 2023 में क्रिकेट विश्वकप फाइनल के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जोशभरी प्रस्तुति देकर देशभर को रोमांचित किया था। अब वही रोमांच छत्तीसगढ़ के आकाश में दिखाई देगा।

READ MORE : PM Modi’s Raipur visit : पीएम मोदी ने किया नवा रायपुर को प्रदेश की पहली सोलर-सिटी बनाने का ऐलान, साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात और तीजन बाई व विनोद शुक्ल का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में शामिल होकर भारतीय वायुसेना के जांबाजों के साहस, सटीकता और समर्पण को नमन करें।उन्होंने कहा — “छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर यह एरोबैटिक शो हमारे राज्य की उड़ान और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। यह हर नागरिक के हृदय में भारतीय वायुसेना के प्रति गर्व की भावना को और ऊँचा उठाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here