Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Shastri Bridge : शास्त्री ब्रिज की मिट्टी धंसी, सड़क पर हुआ...

Indore Shastri Bridge : शास्त्री ब्रिज की मिट्टी धंसी, सड़क पर हुआ इतना बड़ा गड्ढा…वीडियो हो रहा वायरल

0
164
Indore Shastri Bridge
Indore Shastri Bridge

Indore Shastri Bridge : इंदौर। शहर के व्यस्ततम शास्त्री ब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ब्रिज के कॉर्नर वाले हिस्से की मिट्टी धंस गई। मिट्टी धंसने के कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे यातायात बाधित होने और किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी।

Indore Shastri Bridge : घटना की जानकारी मिलते ही, नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने सबसे पहले गड्ढे के चारों ओर घेराबंदी की।

READ MORE : Indore Municipal Corporation : हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब कार्रवाई तेज, इंदौर में बीआरटीएस हटाने का पहला चरण शुरू

नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत गड्ढे को भरने का कार्य प्रारंभ किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विशाल गड्ढे को भरने के लिए लगभग दो ट्रॉली से अधिक माल (मिट्टी/मटेरियल) का उपयोग किया जा रहा है। निगम की इस त्वरित कार्रवाई से जल्द ही ब्रिज पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

READ MORE : Indore crime news : लूट की शिकार महिला दो दिन तक भटकी थाने के चक्कर में, FIR दर्ज होते ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here