Friday, May 29, 2026
33.1 C
Raipur

Deputy CM Bastar Visit : बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव: कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप, बोले- जल्द मुक्त होगा प्रदेश

Deputy CM Bastar Visit : रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बस्तर दौरे के दौरान कहा कि नक्सलवाद शीघ्र समाप्त होगा और बस्तर में खुशहाली तथा विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा में नक्सलवाद हमारे शासनकाल में खत्म हुआ था, लेकिन कांग्रेस शासन में बस्तर को नक्सलवाद की ओर धकेला गया। कांग्रेस ने पांच साल तक नक्सलवाद को पाला-पोसा है।

Deputy CM Bastar Visit : बिजली और कोयला आपूर्ति पर डिप्टी सीएम ने कहा कि नया कोयला स्टॉक आने के बाद बिजली बिल में राहत मिली है। शेष कोयले की आपूर्ति पूरी होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। केंद्र सरकार से राहत मिलने के बाद जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में निरंतर कार्यरत है और राज उत्सव में जनता का जोश सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

 

READ MORE: Gwalior Road Accident : ड्यूटी पर डायल 112 का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आरक्षक और पायलट गंभीर रूप से घायल…

 

Deputy CM Bastar Visit : अरुण साव ने कहा कि रजत जयंती के राजीव उत्सव का भव्य आगाज हुआ है। छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना है। प्रधानमंत्री ने रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया और छत्तीसगढ़ ‘सशक्त छत्तीसगढ़’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं और उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Deputy CM Bastar Visit : प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है और वह केवल सहयोगी की भूमिका निभा रही है। भाजपा को उखाड़ने का सपना हास्यास्पद है। बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ एनडीए सरकार बनने जा रही है।

Deputy CM Bastar Visit : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश ने 10 वर्षों तक नक्सलवाद की पीड़ा झेली है, जो अब पूरी तरह खत्म होगी। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। जिन इलाकों में पहले पहुंचना संभव नहीं था, वहां आज सड़कों का जाल बिछ चुका है। महाराष्ट्र और अंदरूनी नक्सली क्षेत्रों में पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Deputy CM Bastar Visit : उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह साबित होता है कि वे अब लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी ‘मुरिया दरबार’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों पहले से सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक चर्चा लोकतंत्र की जड़ रही है।

Deputy CM Bastar Visit : कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब नक्सलियों को संरक्षण देने का कार्य किया गया। कांग्रेस के नेता विकास में बाधा डालते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की बातें करने वाले कांग्रेस नेता ही संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं और उन्हें पहले उसे समझना चाहिए।

Deputy CM Bastar Visit : कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर तंज कसते हुए कश्यप ने कहा कि अब राहुल गांधी खुद सूची तय कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ के किसी भी नेतृत्व पर भरोसा नहीं है — न भूपेश बघेल पर, न पीसीसी चीफ या नेता प्रतिपक्ष पर। सभी नियुक्तियां दिल्ली से तय की जा रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Latest YouTube Shorts

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories