Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore fraud News : विजय नगर में बस खरीदने के नाम पर...

Indore fraud News : विजय नगर में बस खरीदने के नाम पर व्यापारी से लाखों की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Indore fraud News : इंदौर। शहर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विजय नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां बस खरीदने के नाम पर एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Indore fraud News : मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के निवासी निश्चल कड़िया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में बलराम सिंह और श्याम नामक दो व्यक्तियों के साथ दो बसें खरीदने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध के दौरान दोनों ने लाखों रुपये लिए थे। एक बस तो व्यापारी को दे दी गई, लेकिन दूसरी बस देने में लगातार टालमटोल की जा रही थी।

Indore fraud News : आखिरकार जब बस नहीं मिली, तो व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बसों की बॉडी बनाने का काम करते हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here