Patient on Stretcher : संजय गांधी अस्पताल का वीडियो वायरल — मरीज स्ट्रेचर सहित सड़क पर, प्रबंधन ने शुरू की जांच

0
98

Patient on Stretcher : रीवा। शहर के संजय गांधी अस्पताल से लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज का स्ट्रेचर पर शहर की सड़क पर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है और उसके परिजन स्ट्रेचर को धकेलते हुए मृगनयनी चौराहे की ओर ले जा रहे हैं।

मरीज की पहचान संजय गांधी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब प्राइवेट एंबुलेंस चालक के कहने पर परिजनों ने मरीज को स्ट्रेचर पर बाहर लाया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरीज को अस्पताल परिसर से बाहर लाने की अनुमति किसने दी थी।

Read more : Rewa Minor Drama : नाबालिग को लेकर मुंबई से रीवा आया युवक, परिजनों ने पकड़ा — हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की एंट्री

Patient on Stretcher :  वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more : Rewa Bhagwat Katha : रीवा पहुँचे काशी पीठाधीश्वर, कहा- विश्व कल्याण के लिए सभी सनातनी एक रहें।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों रुपए की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद मरीज का स्ट्रेचर सहित बाहर निकल जाना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

Read more : Rewa Bhagwat Katha : रीवा पहुँचे काशी पीठाधीश्वर, कहा- विश्व कल्याण के लिए सभी सनातनी एक रहें।

Patient on Stretcher :  स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि कोई मरीज बिना रोक-टोक परिसर से बाहर जा सकता है, तो अस्पताल की सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब इस घटना को लेकर सतर्क हो गया है और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तैयारी कर रहा है।

Share The News
Previous articleMini Mata Naam Vivad : मिनी माता नाम विवाद : अमित जोगी ने निमंत्रण जलाकर किया विरोध…
Next articleCongress Organization Elections : कांग्रेस में नई जिम्मेदारी-नवाज खान और तुकाराम चंद्रवंशी के नाम पर मुहर लगभग तय
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here