Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Talibani saza : सिंगरौली जिले में वायरल ‘तालिबानी सज़ा’ वीडियो पर बड़ी...

Talibani saza : सिंगरौली जिले में वायरल ‘तालिबानी सज़ा’ वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Talibani saza : सिंगरौली। सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘तालिबानी सज़ा’ वीडियो मामले में माड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है।

Talibani saza : बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने का था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Talibani sazaइस संबंध में एस.डी.ओ.पी. (SDOP) सिंगरौली, गौरव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में युवक के साथ की गई मारपीट की घटना गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Talibani saza : पुलिस ने साफ किया है कि जिले में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने या किसी को ‘तालिबानी’ अंदाज में सज़ा देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here