Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP Police SI Recruitment : 500 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के...

MP Police SI Recruitment : 500 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

MP Police SI Recruitment
MP Police SI Recruitment

MP Police SI Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने राज्य पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 472 पद सब-इंस्पेक्टर और 28 पद सूबेदार के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Police SI Recruitment : आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर आवेदन में सुधार 15 नवंबर 2025 तक किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी, जो 9 जनवरी 2026 से आयोजित होगी।

 

READ MORE:  Railway Jobs 2025 : ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, RRB में निकली वैकेंसी

 

MP Police SI Recruitment : शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

MP Police SI Recruitment : आयु सीमा और शारीरिक मापदंड

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 152.4 सेमी होनी चाहिए। छाती का माप बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना अनिवार्य है।

MP Police SI Recruitment : चयन प्रक्रिया

MP पुलिस SI और सूबेदार पदों पर चयन तीन चरणों में होगा:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

सभी उम्मीदवारों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा अनिवार्य है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा और PET के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय (MCQ) होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पीईटी में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

MP Police SI Recruitment : आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
OBC, SC, ST और EWS के केवल मध्य प्रदेश निवासी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये

MP Police SI Recruitment : आवेदन प्रक्रिया

• esb.mp.gov.in पर जाएं।
• “New Registration” लिंक पर क्लिक करें और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
• लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
• आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरें।
• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
• निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
• फॉर्म जांच कर सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह भर्ती मध्य प्रदेश में पुलिस सेवा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here