Friday, August 28, 2026
Home Business Reliance Industries : रिलायंस ने एआई कंपनी में किया 2 करोड़ रुपये...

Reliance Industries : रिलायंस ने एआई कंपनी में किया 2 करोड़ रुपये का निवेश, फेसबुक के साथ साझेदारी

Reliance Industries
Reliance Industries

Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मेटा (फेसबुक) के साथ मिलकर एक नई एआई कंपनी की स्थापना की है। इस कंपनी का नाम रिलायंस एंटरप्राइजेज इंटेलिजेंस लिमिटेड है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस इंटेलिजेंस ने इस कंपनी में शुरुआती तौर पर 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि रिलायंस इंटेलिजेंस ने 20 लाख शेयर, प्रत्येक 10 रुपये के हिसाब से सब्सक्राइब किए हैं।

Reliance Industries : नई कंपनी का काम

Reliance Industries : इस नई कंपनी का उद्देश्य एआई डेवलपमेंट, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन है। रिलायंस ने इस साल की शुरुआत में इस कंपनी के गठन का ऐलान किया था। मुकेश अंबानी ने अपनी एजीएम स्पीच में इसे गेम चेंजर बताया था।

 

READ MORE: Women Cricketer : विमेंस वर्ल्ड कप में शर्मनाक घटना : ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी बनीं छेड़छाड़ की शिकार, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Reliance Industries : रिलायंस और मेटा ने मिलकर इस एआई कंपनी में कुल 855 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्लान किया है। इसमें रिलायंस की सब्सिडियरी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत होगी, जबकि फेसबुक ओवरसीज के पास 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

Reliance Industries : रिलायंस की मौजूदा आर्थिक स्थिति

Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज का सालाना नेट प्रॉफिट 9.67 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट 16,563 करोड़ रुपये था। कंपनी का राजस्व 9.94 प्रतिशत बढ़कर मार्च तिमाही में 2.58 लाख करोड़ रुपये रहा।

Reliance Industries : शेयर बाजार पर असर

Reliance Industries : शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1,451.45 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 18 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों से प्रभावित होता है, निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेना आवश्यक है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here