Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

MP News : सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की खाद-बीज वितरण समीक्षा

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर खाद-बीज वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को सस्ती दर पर खाद उपलब्ध कराने और फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि किसानों को लाइन में खड़ा होने या किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। फसल नुकसान का आंकलन क्रॉप कटिंग के माध्यम से किया जाए।

इस अवसर पर शिव वाटिका में पौधा रोपण भी किया गया, जिसका नाम मंत्री के नाम पर रखा गया है। बैठक में मंत्री करण सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिले के चारों विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरु और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री:
“हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक किसान फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करे और खाद-बीज वितरण प्रणाली सरल और पारदर्शी हो।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here