Saturday, August 15, 2026
Home Sports IND vs AUS 1st ODI : पर्थ में शुभमन गिल की कप्तानी...

IND vs AUS 1st ODI : पर्थ में शुभमन गिल की कप्तानी का खराब आगाज, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया; पेस अटैक के सामने पस्त हुई टीम इंडिया…

0
187
IND vs AUS 1st ODI
IND vs AUS 1st ODI

IND vs AUS 1st ODI : पर्थ, ऑस्ट्रेलिया। युवा स्टार शुभमन गिल के लिए वनडे कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

READ MORE : KBC NEWS: KBC में नए होस्ट की एंट्री, अमिताभ बच्चन ने पीछे से धक्का देकर किया बाहर, ऑडियंस रह गई दंग

IND vs AUS 1st ODI : बारिश और पेस अटैक का डबल अटैक:

मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने बार-बार खलल डाला, जिससे टीम इंडिया के बल्लेबाज कभी भी लय हासिल नहीं कर पाए। ऊपर से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के धारदार अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह पस्त नजर आई।

लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी में कोई खास कमाल नहीं दिखा सके।

बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम केवल 136 रन ही बना सकी। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने महज 3 विकेट खोकर ही यह छोटा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

READ MORE : Amrit Bharat Express : सोशल मीडिया पर हड़कंप : अमृत भारत एक्सप्रेस में कंटेनर धोते हुए रेलवे कर्मचारी का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर उठा सवाल

मैच के परिणाम ने यह साबित कर दिया कि भारतीय टीम को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी और मौसम की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here