MP-CG में आयकर विभाग के 17 अफसरों के थोक तबादले, देखें पूरी सूची

Parivesh

भोपाल/रायपुर, 18 अप्रैल 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश पर आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की लिस्ट जारी की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा जारी इस आदेश में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 17 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा CBDT के 8 अन्य अधिकारियों का भी अलग से ट्रांसफर किया गया है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

  • अंजू अरोरा (PCIT, भोपाल): एक जोन से दूसरे जोन में ट्रांसफर

  • राहुल रमन (PCIT, इंदौर): एक विंग से दूसरी विंग में स्थानांतरण

  • सुनील कुमार सिंह (रायपुर): रायपुर में ही एक विंग से दूसरी विंग में बदलाव

  • किशोर बी: दिल्ली से भोपाल (PCIT सेंट्रल)

  • प्रदीप हेडाऊ: OSD से इंदौर में चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स नियुक्त

  • राजाराम शाह: दिल्ली से उज्जैन में PCIT नियुक्त

  • माया माहेश्वरी: भोपाल से मुंबई में PCIT के रूप में ट्रांसफर

  • सुखवीर चौधरी: गुवाहाटी से ग्वालियर में PCIT

  • मुनीश कुमार: रायपुर में PCIT नियुक्त

  • श्रुजनी मोहंती: भोपाल में ADG पद पर नियुक्त

  • कोलाकलूरी रवि किरण: रायपुर में Principal Director of Income Tax (PDIT)

  • राम तिवारी: रायपुर में Commissioner of Income Tax (CIT)

  • शिंदे सुधाकर नामदेव: भोपाल में Director of Income Tax (DIT)

  • रघुनाथ: भोपाल में CIT पद पर नियुक्त

CBDT के 8 अधिकारियों के भी हुए तबादले:

  • अनूप सिंह: भोपाल

  • योगेश कुमार शर्मा: ग्वालियर

  • श्रवण कुमार मीना: रायपुर से जबलपुर

  • विजय कुमार सिंह: इंदौर से अहमदाबाद

  • भारती महाजन सिंह: भोपाल से भोपाल (विंग में बदलाव)

  • गरिमा चौधरी: भोपाल से कानपुर

  • राजेश कुमार: भोपाल से भोपाल (विंग में बदलाव)

  • रामकुमार यादव: इंदौर से भोपाल

इन तबादलों से दोनों राज्यों में इनकम टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा असर पड़ सकता है, खासकर जांच और प्रशासनिक निर्णयों में। छत्तीसगढ़ में हालिया CBI छापों और आयकर जांचों की पृष्ठभूमि में यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *