Jabalpur News : जबलपुर। शहर में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ नगर निगम ने आज बड़ी कार्रवाई शुरू की है। निगम की टीम विजयनगर स्थित चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने पहुंची, जहां उसे स्थानीय दुकानदारों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
Jabalpur News : निगम की कार्रवाई, दुकानदारों का चक्का जाम
निगमायुक्त के आदेश पर चल रही इस कार्रवाई के दौरान, जब निगम अमले ने अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया, तो स्थानीय दुकानदारों ने इसके विरोध में सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। निगम और दुकानदारों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
READ MORE : MP Burhanpur News : 4 करोड़ के नाले में लोटकर पार्षद पति का अनोखा विरोध…वीडियो वायरल
अधिकारियों का कहना है कि शहर को व्यवस्थित करने के लिए अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाना जरूरी है, जबकि व्यापारियों का आरोप है कि निगम की कार्रवाई मनमानी और एकतरफा है।











