MP News : मध्य प्रदेश का अनोखा पुलिस थाना पाठशाला : बच्चों को संस्कार सिखाते हुए प्ले स्कूल में तब्दील

VIKASH KHALKHO

रीवा | रीवा। पुलिस थाने की बात सुनते ही आम लोगों के मन में अक्सर सख्त और डरावने पुलिसकर्मी की छवि उभरती है। लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसा थाना है, जिसने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। यहां के पुलिस अधिकारी नौनिहालों को शिक्षा और संस्कार दोनों दे रहे हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक, डॉ. रितु उपाध्याय के अनुसार, यह कोई एक-दो दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि हर वर्किंग डे का हिस्सा है। सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए पुलिस न केवल बच्चों, बल्कि उनके परिजनों से भी जुड़ती है।

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पुलिस के मित्र होने का पाठ पढ़ाया जाता है। कक्षाओं के बाद उन्हें फिजिकल एक्टिविटी कराई जाती है और उनकी भविष्य की आकांक्षाओं के अनुसार मार्गदर्शन और मोटिवेशन भी दिया जाता है।

विभिन्न स्कूलों से आने वाले नौनिहाल इस पहल से खुश हैं और मानते हैं कि अब उनके लिए पुलिस केवल कानून लागू करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि मित्र और मार्गदर्शक भी हैं।

— बाइट: डॉ. रितु उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा

“यह एक बेहद सुखद अनुभव होता है जब सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए पुलिस बच्चों और उनके परिजनों के साथ जुड़ती है। बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन के मूल्य भी सिखाए जाते हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *