Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Sapna Chaudhary : सपना चौधरी के शो में बवाल : जान बचाकर...

Sapna Chaudhary : सपना चौधरी के शो में बवाल : जान बचाकर भागना पड़ा, देखें वीडियो

Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

Sapna Chaudhary : कोरबा। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का कोरबा में पहला लाइव परफॉर्मेंस बवाल और बदइंतजामी की भेंट चढ़ गया। यह इवेंट उनके लिए एक कड़वा अनुभव बनकर रह गया, जहां कार्यक्रम अधूरा रह गया, हुल्लड़बाजी ने माहौल बिगाड़ दिया और सपना चौधरी को पुलिस सुरक्षा में शहर से रवाना होना पड़ा।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


 

READ MORE: Bihar Elections : IRCTC केस में तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार पर आरोप तय — RJD की सियासी चुनौती बढ़ी!

Sapna Chaudhary: कार्यक्रम बना अफरातफरी का अड्डा

Sapna Chaudhary : कोरबा के जश्न रिसोर्ट में आयोजित यह कार्यक्रम ढाई घंटे का होना था, लेकिन भारी अव्यवस्था और बार-बार हो रही बदतमीजियों के चलते यह महज एक घंटे में ही खत्म करना पड़ा। स्टेज पर दर्शकों द्वारा पैसे फेंकने और हंगामे के चलते सपना नाराज हो गईं। उन्होंने स्टेज से लोगों को संयम बरतने और अपनी जगह पर बैठने की अपील भी की, लेकिन भीड़ ने किसी की नहीं सुनी।

होटल रूम में तोड़फोड़ और धमकी का आरोप

कार्यक्रम के बाद रात को जब सपना चौधरी अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी चार लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सपना का आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें गालियां दीं, गोली मारने की धमकी दी और उनकी टीम से मारपीट की। सपना ने यह भी बताया कि भीड़ को उकसाया गया और उनकी जान खतरे में आ सकती थी अगर रिसोर्ट के मालिक करणदीप और समय पर पहुंची पुलिस टीम मदद नहीं करती।

एफआईआर दर्ज, आरोप गंभीर

जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने सपना चौधरी और उनकी टीम से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की, हाथापाई की और होटल में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए और ₹10,000 नगद लूट लिए। करणदीप ने यह भी दावा किया कि इस हंगामे में करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ और उनके भाई व स्टाफ के साथ भी मारपीट हुई।

पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत, काउंटर FIR भी दर्ज

घटना के बाद देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए काउंटर केस दर्ज किया है। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद दी जाएगी।

ऊर्जावान’ दर्शकों ने बिगाड़ा माहौल

इस VIP इवेंट को लेकर कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जैसे क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजन में धनाढ्य वर्ग की अच्छी-खासी मौजूदगी थी, लेकिन भीड़ ने संयम खो दिया। दर्शकों की हरकतों से कार्यक्रम की गरिमा तार-तार हो गई। स्टेज पर चढ़ने की कोशिशें, सीटिंग एरिया में भगदड़ और पैसे उड़ाने जैसी हरकतों ने पूरे शो को अराजक बना दिया।

Sapna Chaudhary : पुलिस पहले ही जता चुकी थी आपत्ति

Sapna Chaudhary : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पहले ही कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज की गई थी और अनुमति न देने की सिफारिश की गई थी। इसके बावजूद सक्षम अधिकारियों से इवेंट की अनुमति मिली, लेकिन नतीजा बेहद शर्मनाक रहा।

 

Sapna Chaudhary : कोरबा में सपना चौधरी का यह पहला शो चर्चा में तो जरूर रहा, लेकिन कारण वही पुराने — अव्यवस्था, सुरक्षा में चूक और आयोजकों की लापरवाही। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसे यादगार बनना चाहिए था, वह थाने, FIR और बदनामी में तब्दील हो गया।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here