Monday, August 24, 2026
Home Religious सालासर बालाजी आरती LIVE : सिंदूर से सजे हनुमानजी के दिव्य दर्शन,...

सालासर बालाजी आरती LIVE : सिंदूर से सजे हनुमानजी के दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा धाम

सालासर बालाजी आरती LIVE
सालासर बालाजी आरती LIVE

सालासर धाम, राजस्थान। आज रविवार को श्री सालासर बालाजी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, ‘जय श्री बालाजी महाराज की’ जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मंगला आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और शंख की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।

READ MORE : CG News : त्यौहार से पहले डोंगरगांव पुलिस की मुहिम, असमाजिक तत्व पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मुख्य पुजारी ने पारंपरिक विधि से श्री बालाजी महाराज का शृंगार किया — चांदी के मुकुट, मोती की माला और सिंदूर से सजे बालाजी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह देखने लायक था। आरती के दौरान “श्री हनुमान चालीसा” और “आरती कीजै हनुमान लला की” के गूंजते स्वर से हर भक्त भावविभोर हो उठा।

READ MORE : Reliance Group : अनिल अंबानी ग्रुप के CFO पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, ED ने किया गिरफ्तार

मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं ने बालाजी से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बताया जा रहा है कि आज धाम में करीब 50 हज़ार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here