Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Ashoknagar dispute : विधायक की बहू-सब इंस्पेक्टर को हटाने के लिए BJP...

Ashoknagar dispute : विधायक की बहू-सब इंस्पेक्टर को हटाने के लिए BJP नेता ने लिखा पत्र

अशोकनगर। BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। यह पत्र सोमवार को लिखा गया।

अजय यादव ने अपने पत्र में कहा कि मीना रघुवंशी निरंकुश हैं और विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीना रघुवंशी लोगों को झूठे केस में फंसाकर अवैध वसूली करती हैं और क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब, गांजा, चरस और रिश्वतखोरी का कारोबार चल रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनके क्षेत्र के लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मीना रघुवंशी को तत्काल नहीं हटाया गया तो क्षेत्र में जन आंदोलन हो सकता है।

Read More : Malabar Gold को मिली राहत : सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट आदेश

मीना रघुवंशी चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के भतीजे शिवप्रताप रघुवंशी की पत्नी हैं और ईसागढ़ थाने की प्रभारी हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक जगन्नाथ सिंह अविवाहित हैं और उनके भतीजे शिवप्रताप रघुवंशी उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाते हैं।

जगन्नाथ सिंह ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद मीना रघुवंशी को ईसागढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव वार्ड क्रमांक 5 से निर्वाचित हैं और उनका क्षेत्र ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Read More : CG NEWS : महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस बनी शराब तस्करों का वाहन, 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार….

इस मामले ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि आरोप सीधे विधायक के परिवार से जुड़े अधिकारी पर लगाए गए हैं। अब यह देखना बाकी है कि सरकार और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here