Bhopal : राहुल गांधी के पोस्टर पर भाजपा का तंज, कहा-जिन्हें देश और प्रदेश से प्रेम नहीं…

VIKASH KHALKHO

भोपाल। राजधानी भोपाल में पीसीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा लगाए गए “आई लव यू राहुल गांधी” पोस्टर पर भाजपा ने कड़ा तंज कसा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे कांग्रेस नेताओं की “चाटुकारिता” करार देते हुए कहा कि जिन्हें देश और प्रदेश से प्रेम नहीं है, वे किसी व्यक्ति विशेष से प्रेम जताते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से लगाव नहीं है, तभी तो पोस्टर में “आई लव कांग्रेस” के बजाय “आई लव राहुल गांधी” लिखा गया है।

आशीष अग्रवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सिर्फ अपने नेता की खुशामद करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी बन चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग केवल व्यक्ति पूजा में लगे हैं, वे देश और समाज की भलाई के बारे में कैसे सोच सकते हैं।

Read More : Godavari Steel : हीरा ग्रुप के गोदावरी इस्पात में श्रम विभाग का बड़ा एक्शन, पैलेट प्लांट सील, सुरक्षा के नाम पर दिखावा, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? जिम्मेदार कौन

इस दौरान आशीष अग्रवाल ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को हमेशा यह गौरव मिला है कि जब-जब दूसरे राज्यों में चुनाव जीतने का “महायज्ञ” होता है, तब हमारे कार्यकर्ता उसमें अपनी आहुति अवश्य देते हैं।

Read More : Indore : धार्मिक कार्यक्रम में साउंड सिस्टम से छेड़छाड़, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा

उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों और विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो बिहार जाकर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *