Asia Cup Final : भारत की जीत और पीएम मोदी का ट्वीट : सोशल मीडिया पर वायरल, पाकिस्तान में हड़कंप

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट दोनों देशों के बीच नई राजनीतिक तकरार का कारण बन गया। रविवार देर रात पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा— “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही है- भारत ने फिर से जीत दर्ज की है, हमारे क्रिकेटरों को बधाई।”

यह संदेश पाकिस्तान को गहराई तक चुभ गया। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर वह सैन्य कार्रवाई थी जिसमें भारतीय सेना और वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। पीएम मोदी द्वारा इस जीत को उस ऑपरेशन से जोड़ना पाकिस्तान के लिए दोहरी चोट साबित हुआ।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “मोदी उपमहाद्वीप में क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया है।” उनका यह बयान पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है, लेकिन आतंकी कैंपों का ज़िक्र उन्होंने टाल दिया।

Read More : automobile market : अगस्त में Dzire और Aura की बंपर बिक्री, सेडान सेगमेंट में 15% की ग्रोथ, जानिए टॉप 10 कारें

इसी बीच, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। नकवी ने लिखा— “युद्ध को खेल में घसीटना खेल भावना का अपमान है।” नकवी वही शख्स हैं जिन्होंने दुबई में एशिया कप ट्रॉफी अपने पास रखने की कोशिश की थी, जिस पर भारतीय खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई थी।

भारत की यह जीत और पीएम मोदी का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। 24 घंटे के भीतर ही इस पोस्ट को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Read More : बड़ी प्रशासनिक हलचल : MP के 25 वरिष्ठ IAS बिहार विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक तैनात, 3 अक्टूबर को होगी ब्रीफिंग….

पाकिस्तान भले ही पीएम मोदी के बयान पर नाराज हो रहा हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत ने देशभर में जश्न का माहौल बना दिया है। विपक्षी बयानों और पाकिस्तान की प्रतिक्रियाओं के बीच, प्रधानमंत्री का ट्वीट समर्थकों के लिए देशभक्ति और गर्व का संदेश बन गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *