HomeDussehraDussehra 2025 : दशहरे की राख और लकड़ी से करें ये उपाय,...

Dussehra 2025 : दशहरे की राख और लकड़ी से करें ये उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि….

Date:

Related stories

Dussehra 2025 : दशहरा 2025 : इस वर्ष विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस पर्व पर रावण दहन की राख और बची हुई लकड़ी से किए गए उपायों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। मान्यता है कि इन्हें सही तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, आर्थिक तंगी दूर होती है और बुरी नजर या नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षा मिलती है।

READ MORE : बड़ी प्रशासनिक हलचल : MP के 25 वरिष्ठ IAS बिहार विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक तैनात, 3 अक्टूबर को होगी ब्रीफिंग….

Dussehra 2025 : राख से नकारात्मक ऊर्जा का नाश
रावण दहन के बाद बची राख को लाल कपड़े में बाँधकर घर के मुख्य द्वार या दहलीज के पास रखें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और सुरक्षा कवच का काम करता है।

लकड़ी से आर्थिक समृद्धि
जलने के बाद बची लकड़ी को शुद्ध कर अपने धन रखने के स्थान पर रखें। यह उपाय घर में धन के नए मार्ग खोलता है और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है।

READ MORE : automobile market : अगस्त में Dzire और Aura की बंपर बिक्री, सेडान सेगमेंट में 15% की ग्रोथ, जानिए टॉप 10 कारें

बुरी नजर से सुरक्षा
राख को हथेली में लेकर सिर के ऊपर से चारों ओर घुमाएं और दूर फेंक दें। इससे बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।

दशहरे के दिन ये उपाय न केवल धार्मिक रूप से लाभकारी हैं, बल्कि घर और परिवार की समृद्धि और सुरक्षा के लिए भी अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here