Rajnandgaon Crime : सरकारी महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी, बोलेरो वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
Rajnandgaon Crime

Rajnandgaon Crime : हेमंत वर्मा, राजनांदगांव : राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी महतारी एक्सप्रेस वाहन का उपयोग कर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस गाड़ी का उपयोग आम जनता की सेवा के लिए होना चाहिए था, उसमें शराब तस्करी की जा रही थी।

Rajnandgaon Crime : पुलिस ने ग्राम पैरीटोला-बम्हनी मार्ग पर नाकाबंदी कर रेड कार्रवाई की और बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 07 CP 3015) को पकड़ा। तलाशी में उसमें 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब बरामद हुई।

Rajnandgaon Crime : जब्त माल का विवरण:

शराब की मात्रा: 138.240 बल्क लीटर
शराब की कीमत: ₹53,760/-
बोलेरो वाहन की अनुमानित कीमत: ₹6,00,000/-
कुल जब्त माल का मूल्य: ₹6,53,760/-

Rajnandgaon Crime : गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

नाम: इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू
पिता का नाम: मानिक साहू
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: कल्लुटोला (साल्हेटोला), थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव

Rajnandgaon Crime : आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 36 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। नवदुर्गा पर्व के मद्देनज़र शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *